Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

NDA क्या है ( What is NDA? )

                          NDA Kya Hai?  जानिए एनडीए से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में। अगर आपकी इच्छा हैं कि आप देश के लिए फाईटर प्लेन उड़ा...

                         NDA Kya Hai?

 जानिए एनडीए से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में।

अगर आपकी इच्छा हैं कि आप देश के लिए फाईटर प्लेन उड़ाए या अगर आपका सपना हैं कि आपको देश की सेना में अपना स्थान पाना हैं तो आपको एनडीए से प्रशिक्षण लेना होगा।एनडीए आपके उन सपनों के द्वार खोलेंगे।


 
विषयों की सूची

1. NDA क्या है
2. NDA का फुल फॉर्म
3. NDA की पूरी जानकारी हिंदी में
4. Conclusion

वहां आपको भारत की सुरक्षा के लिए योग्य बनाया जाएगा। वहां आपको इस तरह से तैयार किया जाएगा कि आप देश की सुरक्षा के लिए जान गंवाने के लिए भी नहीं डरेंगे। इस लेख में जानिए NDA क्या है? NDA का मतलब क्या है , NDA का फुल मिनिंग हिंदी में , एनडीए की पूरी जानकारी हिंदी में और NDA कैसे Join Kare?

1. NDA क्या है

एनडीए यानी National Defence Academy और इसे हिन्दी में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहते हैं। यह पुणे में स्थित अकादमी हैं जो विद्यार्थियों को भारतीय सशस्त्र बल यानि – भारतीय थल सेना, जल सेना और वायु सेना के लिए शिक्षित कराती हैं। यह विश्व की सबसे पहली त्रिकोणीय अकादमी हैं।


इसे जॉइन करने के लिए एक परीक्षा देनी पड़ती हैं जो वर्ष में दो बार UPSC द्वारा आयोजित की जाती हैं। और इस परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को इंटरव्यू देना होता हैं जो Service Selection Board (SSB) आयोजित करता हैं। इन दोनों में पास होने के बाद उन्हे एनडीए में दाख़िला मिलता हैं। जहां पर वो तीन साल तक शिक्षित होते हैं।

2. NDA का फुल फॉर्म

एनडीए का फूल फॉर्म – “National Defence Academy“. एवं एनडीए को हिन्दी में “राष्ट्रीय रक्षा अकादमी” कहते हैं।

3.NDA की पूरी जानकारी हिंदी में

एनडीए किसी भी छात्र के लिए है भारतीय सुरक्षा दल तक पहुँचने का प्रवेश द्वार हैं। यह अकादमी केवल पुरुषों के लिए हैं। कोई भी पुरुष विद्यार्थी जिसे आर्मी, नेवी या एयर- फोर्स में ऑफिसर बनना हो तो उसे एनडीए से ही प्रशिक्षण लेना होगा।

इसके लिए साल में दो बार राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा होती हैं जिसे “संघ लोक सेवा आयोग” (UPSC – Union Public Service Commission) आयोजित करवाता हैं। इस परीक्षा में जब कोई छात्र पास होता हैं तो उसे एक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता हैं। उस इंटरव्यू में पास होने के बाद छात्र तीन साल तक पुणे में प्रशिक्षण लेता हैं।

तीन साल के प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को उनकी पसंद के अनुसार अथवा तीन साल का प्रदर्शन देखकर आर्मी, नेवी और एयर फ़ोर्स में से कोई एक मिलता हैं। उसके बाद आर्मी चुनने वाले विद्यार्थी IMA देहरादून जाते हैं, नेवी वाले Indian Naval Academy केरेला और एयर-फ़ोर्स वाले AFA हैदराबाद जाते हैं। जहां वे और एक साल प्रशिक्षण लेते हैं। उस एक साल के बाद वे भारतीय सेना का हिस्सा बन जाते हैं।

NDA के लिए योग्यता  यह हैं कि आप बारहवीं कक्षा के बाद एनडीए की परीक्षा दे सकते हैं।

बारहवीं में भौतिक विज्ञान (Physics) और गणित (Mathematics) आपके मुख्य विषय के रूप में होने चाहिए।
यह परीक्षा
Minimum Age 15.7 years (not later than 1st January 2005)/ 16 years during the commencement of course.

Maximum Age 18.7 years (not earlier than 2nd January 2002)/ 19 years during the commencement of course
की उम्र के अविवाहित पुरुषों के लिए ही हैं। व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए।
एक एनडीए इच्छुक को शारीरिक तौर पर स्वस्थ होना चाहिए। उसका बॉडी मांस इंडेक्स उम्र के हिसाब से नॉर्मल होना चाहिए।
एयर-फ़ोर्स के लिए आँखो पे चश्मे नहीं होने चाहिए।
एनडीए में 418 सीटें होती हैं जिसमें से 208 आर्मी, 42 नेवी, 120 एयर कोर्स और 50 नेवल अकादमी की होती हैं।
एनडीए का आवेदन पत्र (Application Form) आप UPSC की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। उसमें स्कैन की गई आपकी फोटो और हस्ताक्षर सबमिट करने रहते हैं।
एनडीए एग्जाम 2020 में कोरोना महामारी के कारण कुछ बदलाव किए गए हैं। वर्ष की पहली परीक्षा जो कि अप्रैल में होती हैं वो नहीं हुई। दूसरी परीक्षा के साथ ही पहली परीक्षा भी ली गई। जो कि 6 सितंबर 2020 को आयोजित हुई।

इस तरह आप अपने देश के सुरक्षा दल में सपने की शुरुआत एनडीए की परीक्षा देकर कर सकते हैं।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आपको दृढ़संकल्पी और एकाग्र होना आवश्यक हैं। क्योंकि यह देश की सुरक्षा का सवाल हैं जिसके लिए आपको काबिल होना ज़रूरी हैं।

4. Conclusion

हमें उम्मीद हैं कि आपने इस लेख में जो विषय पढ़ें NDA का अर्थ, NDA Full Form हिंदी में , एनडीए क्या है इसकी पूरी जानकारी, NDA Details हिंदी में , NDA Eligibility हिंदी में , NDA Selection Process हिंदी में ये जानकारी पूर्ण होंगे। यदि आपको यह लेख पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों से शेयर ज़रूर करें और हमें भी कमेंट जरुर करें।


Thank u 4 Read

कोई टिप्पणी नहीं