Image source : Free Fire गरीना फ्री फायर दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाले बैटल रॉयल गेम्स है, जिसे बड़ी संख्या में प्लेयर्स ...
Image source : Free Fire
गरीना फ्री फायर दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाले बैटल रॉयल गेम्स है, जिसे बड़ी संख्या में प्लेयर्स लेखते हैं। चूंकि इस प्लेयर्स की संख्या काफी बड़ी है, इसलिए डेवलपर्स को कई सारी शिकयातें भी मिलती रहती हैं। गरीना यूजर्स तक बेहतरीन एक्सपीरियंस पहुंचाने के लिए इन समस्याओं को हल करने की कोशिश भी करता है। हालांकि, बड़ी संख्या के कारण तुरंत किसी समस्या का समाधान होना थोड़ा मुश्किल होता है। शायद यही कारण है कि गरीना फ्री फायर ने सभी प्लेयर्स के लिए हेल्प सेंटर रिलीज किया है। आइए जानते हैं क्या है Free Fire Zendesk, जिसे हेल्प सेंटर कहते हैं।
क्या है Free Fire Zendesk?
सामान्य तौर पर आप इसे कस्टमर सपोर्ट सर्विस भी मान सकते हैं, जो सभी फ्री फायर प्लेयर्स के लिए उपलब्ध है। इसे आप गरीना फ्री फायर हेल्प सेंटर भी कह सकते हैं। फ्री फायर इसके जरिए ही सभी प्रश्नों को स्वीकार करता है। प्लेयर्स अपनी समस्या से जुड़े प्रश्न को इसके जरिए ही सबमिट कर सकते हैं। रिक्वेस्ट मिलने के बाद फ्री फायर इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश करती है।
फ्री फायर जेनडेस्क के माध्यम से प्लेयर्स गेम से जुड़े विभिन्न प्रकार के सवालों को डेवलपर्स को भेज सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से आप अपने सवाल गेम डेवलपर्स तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले, आपको Free Fire Zendesk की आधिकारिक वेबसाइट यानी गरीना फ्री फायर हेल्प सेंटर पर जाना होगा।
- अब आपको सबमिट ए रिक्वेस्ट बटन पर क्लिक करना होगा, जो टॉप राइट कॉर्नर पर स्थित है।
- इसके बाद आपको उस कारण का चुनाव करना होगा कि जिसकी वजह से आप समस्या हो रही है। इसमें मुख्य रूप से 3 ऑप्शन मिलते हैं। आपको अपने सवाल के मुताबिक विकल्प का चयन करना होगा।
- आपको यह फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको अपना ई-मेल एड्रेस और क्या दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही आप अपने सवाल से जुड़ा अटैचमेंट भी जोड़ सकते हैं, जिससे आपकी समस्या स्पष्ट हो सकेगी।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, जिससे सबमिशन प्रॉसेस पूरा हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं