Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

Telegram Kya hai? ( What is Telegram?)

                Telegram Kya Hai? –  जानिए  Telegram  की पूरी जानकारी हिंदी में। आज के समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा ह...

               Telegram Kya Hai? – 


जानिए Telegram की पूरी जानकारी हिंदी में।
आज के समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आप न चाहते हुए भी कोई एक सोशल एप का उपयोग ज़रूर करते होंगे। क्योंकि वह आपके काम और जीवन में बड़ी भूमिका निभाता हैं।



 
विषयों की सूची

1. Telegram क्या है
2. Telegram के बारे में जानकारी
3. Telegram का इतिहास
4. Conclusion

आज इंटरनेट पर कई सोशल मीडिया एप्स हैं। लेकिन एक एप ऐसा हैं जो फ़ायदेमंद होने के बावजूद कुछ हद तक नज़रअंदाज़ किया गया हैं। वह हैं Telegram

आप इस लेख में उसी के बारे में जानेंगे कि  1. टेलीग्राम क्या है?  2. What is Telegram in Hindi, 3. Telegram Information in Hindi, 4. Telegram एप कहाँ का हैं और उसका मालिक कौन हैं। सबसे पहले देखते हैं Telegram क्या होता है?


1. Telegram क्या है

 Telegram एक मैसेजिंग एप हैं जो Cloud पर आधारित Messaging और वॉइस ओवर IP (Internet Protocol) सर्विस देता हैं। Telegram का Hindi Meaning होता हैं ‘तार का समाचार’। इसे आप किसी भी App store से डाउनलोड करके उसका उपयोग करके किसी को भी क्षणभर में अपना संदेश उन तक पहुंचा सकते हैं।telegram kya haiयह क्लाउड पर आधारित हैं यानि आपके इस एप का डेटा आपके डिवाइस की जगह Telegram के किसी सर्वर पर स्टोर होगा। अब तक यह एप 50 करोड़ से भी अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका हैं।


2. Telegram के बारे में जानकारी

सबसे पहले जानते हैं Telegram किसने बनाया। Telegram को दो भाई निकोलाई (Nikolai) और पावेल डूओरोव (Pavel Durov) ने निर्मित किया और वही दोनों आज Telegram App Owner हैं।

Telegram कब शुरू हुआ? यह 2013 में मार्केट में आया था।

क्या Telegram एप भारतीय है? नहीं यह भारतीय app नहीं हैं। तो Telegram एप किस देश का है? यह बनाया तो वैसे रुस में गया हैं पर बाद में कुछ नियमों की वजह से जर्मनी और लंदन में इसे ले जाया गया। और फिलहाल उसकी ऑफ़िस Dubai में स्थित हैं।


3. Telegram का इतिहास

अब जानते हैं Telegram का इतिहास संक्षिप्त में (History of Telegram in Hindi)। Short में

बड़े भाई निकोलाई ने सॉफ्टवेयर का आधार तैयार किया और पावेल ने उसे आर्थिक रूप से सहयोग दिया। अगस्त 2013 में Telegram iOS( iPhone ) के लिए सबसे पहली बार लॉंच हुआ। और अक्टूबर 2013 में Android Mobile में भी Telegram चलने लगा।

2013 में Telegram के एक लाख उपभोक्ता थे। फरवरी 2016 तक उनके दस करोड़ उपभोक्ता हो गए और रोज़ 150 करोड़ संदेशों का आदान-प्रदान होता था। मार्च 2018 तक 20 करोड़ उपभोक्ता हो गए।


 
14 मार्च 2019 को पावेल डूओरोव ने कहा कि 24 घंटो के अंदर 30 लाख नए उपभोक्ताओं ने Telegram पर साइन अप किया, जो कि एक रिकॉर्ड बन गया। और Telegram , Facebook और दूसरे सोशल वेबसाइट की तरह चलने लगा। अप्रैल 2020 में उसके उपभोक्ताओं की गिनती 40 करोड़ हो गई। September 2020 में उसके उपभोक्ताओं की गिनती 50 करोड़ हो गई।

Telegram एक ऐसी सोशल मीडिया एप हैं जो दूसरी एप्स से काफी अलग हैं। इसके फीचर्स ऐसे हैं जो कई अच्छी एप्स में भी नहीं हैं। 2013 से अब तक इसमें कई अपडेट आए। आइए Telegram के मुख्य फीचर्स देखते हैं।

यह आपके फोन नंबर पर चलता हैं और इसमें आप एक साथ एक से ज़्यादा नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
आप Whatsapp और Facebook में अपनी एक प्रोफ़ाइल पिक्चर रखते हैं इसमें आप एक से ज़्यादा रख सकते हैं।
इसमें सीक्रेट चेट्स की सुविधा हैं जिसका उपयोग करके आप किसी के साथ भी गुमनाम तरीके से बात कर सकते हैं। आपके चेट्स किसी भी सर्वर में सेव नहीं होंगे।
आप Telegram एप के रूप को अपने तरीके से बदल सकते हैं।
इसमें बोट्स (Bots) की भी सुविधा हैं।
Telegram को आप नाइट मोड के साथ उपयोग कर सकते हैं।
आप अपनी लोकेशन किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
इसमें नए प्रकार के चेट टूल्स हैं जिसका उपयोग करके आप अपनी चेटिंग को आसान बना सकते हैं।
आप इसमें अपने ज़रूरी मेसेजिस को सेव कर सकते हैं।
Telegram चैनल के उपयोग से आप कई महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह से पा सकते हैं।
आप इसमें अपने चेट्स एडिट कर सकते हैं।


4.Conclusion

Telegram एक अद्भुत एप हैं। भारत में यह एक ऐसा एप हैं जिसे वास्तविकता से कम नापा गया हैं। इसका उपयोग करना बहुत आसान हैं। इसके कई फीचर्स ऐसे हैं जो और बड़ी सोशल मीडिया साइट में नहीं पाए जाते। हमें भरोसा हैं कि आपने इस लेख को पढ़कर टेलीग्राम एप को डाउनलोड करके उसका उपयोग करने का मन बना लिया होगा।

क्योंकि आपने इस लेख में Telegram की महत्व की बातें जानी जो थी – 1. Telegram App क्या है , 2.What is Telegram App in Hindi, 3. Telegram की पूरी जानकारी हिंदी में, 4. Telegram के संस्थापक कौन है? 5. Telegram किस देश की कंपनी है? और कुछ Telegram के फीचर्स।

तो अपने दोस्तो के साथ Telegram पर चेटिंग का मज़ा लीजिए और हमें कमेंट्स में बताए कि आपको Telegram के बारे में जानकारी कैसी लगी।

Thank u 4 Read

कोई टिप्पणी नहीं