Amazon Alexa का उपयोग करने वालों को अब महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज सुनने का मौका मिलेगा। कंपनी ने अपने डिवाइस Alexa के लिए पहली स...
कंपनी की इस पहल की मदद से अब यूजर्स Amazon Alexa से अमिताभ बच्चन की आवाज में बातचीत कर पाएंगे। यूजर्स उनकी फिल्मों की कहानी और उनके पिता की कविताओं जैसा कंटेंट उनकी आवाज में सुन सकते हैं। साथ ही ग्राहक अलार्म, म्यूजिक और वेदर अपडेट भी अमिताभ बच्चन सिग्नेचर स्टाइल में सुन सकते हैं। अब आपको Alexa की जगह कहना होगा कि Amit Ji, Play Songs From sholay Movie। इस नए फीचर से इस डिवाइस का यूज करना और भी मजेदार हो जाएगा। यदि आपके पास भी Alexa है और आपको उसके इस फीचर का यूज करना नहीं आता है तो आप यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। यहां हमने इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए पूरा प्रोसेस बताया है।
Amazon Alexa Amitabh Bachchan’s Voice Feature
बता दें कि इसके लिए Amazon Android App होना बहुत जरूरी है।
- Amazon Alexa में Amitabh Bachchan की आवाज एक्टिवेट करने के लिए अपने स्मार्टफोन पर Amazon Shopping App ओपन करें।
- फिर सर्च बार के पास दिए गए माइक्रो फोन के आइकन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद बोलें Alexa, introduced me to Amitabh Bachchan/Amit Ji।
- अब Alexa आपको कुछ उदाहरण देगा। अगर आप इस फीचर का उपयोग करना चाहते हैं तो Mic आइकन पर क्लिक करें और Amit Ji कहें। ऐसा करते ही आप पेमेंट पेज पर पहुंच जाएंगे।
- पेमेंट करने के बाद अपने डिवाइस में उनकी आवाज सेट अप करने के लिए Alexa, Enabled Amit Ji to Wake Word कहें।
Alexa Amitabh Bachchan Voice फीचर पेड है। इसके लिए यूजर्स को 149 रुपये एक साल के लिए देने होंगे। उसके बाद आप आसानी से इस फीचर का यूज कर पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं