Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

BGMI गेम जीतने के लिए अपनाएं ये शानदार 5 टिप्स, रैंक बढ़ाने में भी मिलेगी मदद

  BGMI पिछले कुछ समय में काफी लोकप्रिय गेम हो गया है। गेम में मैच जीतना अब पहले से ज्यादा मुश्किल है। खासकर तब जब प्लेयर गेम में हाई लेवल पर...

 BGMI पिछले कुछ समय में काफी लोकप्रिय गेम हो गया है। गेम में मैच जीतना अब पहले से ज्यादा मुश्किल है। खासकर तब जब प्लेयर गेम में हाई लेवल पर होते हैं। BGMI में बैटल रॉयल मैच जीतने के लिए अच्छी स्ट्रेटजी की जरूरत होती है।


मैच जीतने के लिए गेमर्स को सर्वाइवल और एलिमिनेशन का सही यूज करने की आवश्यकता होती है। इन दोनों चीजों में योग्य प्लेयर्स को मैच जीतने में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है। वे आसानी से मैच जीत जाते हैं। अगर आप भी BGMI गेम खेलते हैं, लेकिन गेम जीतने में असफल रहते हैं तो यहां हमने मैच जीतने के लिए कुछ टिप्स दी हैं। इससे आपको गेम जीतने में काफी मदद मिलेगी। आइए, जानते हैं।


BGMI गेम में अधिक मैच जीतने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इन 5 टिप्स की मदद से प्लेयर्स को BGMI गेम जीतने में आसानी होगी।


उपयोगी चीजों को रखें संभालकर

BGMI कई उपयोगी आइटम्स जैसे Frag Grenade और Smoke Grenade ऑफर करता है। प्लेयर्स अक्सरकर इन आइटम्स को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह काफी काम आते हैं। फ्रैग ग्रेनेड एक इमारत के अंदर डेरा डाले हुए दुश्मन को बाहर निकालने या बोल्डर के पीछे छिपने में उपयोगी होता है। साथ ही यह दुश्मनों को एलिमिनेट भी कर सकता है। वहीं, Smoke ग्रेनेड स्मोक स्क्रीन ऑफर करता है। इससे गेमर के लिए बचना या अपनी पोजिशन बदलना काफी आसान हो जाता है।

फालतू की लड़ाईयों में फंसने से बचें

प्लेयर्स को अनावश्यक लड़ाईयों से बचना चाहिए। खासतौर पर तब, जब गेम मध्य में हो। इससे प्लेयर्स की पोजिशन का भी पता चल जाता है और वे घायल भी हो सकते हैं। युद्ध में बार-बार शामिल होने से प्लेयर्स के स्वास्थ्य को हानि भी हो सकती है। इस कारण फालतू की लड़ाई में शामिल होने से बचें।

हॉट ड्रॉप को करें अनदेखा

प्लेयर्स द्वारा की जाने वाली सबसे बेसिक गलती में से एक POIS पर ड्रॉप करना है, जो कि इंस्टेंट एक्शन के लिए प्रसिद्ध है। ये POIS कई लूट ऑफर करते हैं। इस कारण प्लेयर्स इनकी तरफ अधिक आकर्षित होते हैं। यह गेम को काफी कठिन बना देता है और चंदों मिनटों में ही प्लेयर को एलिमिनेट किया जा सकता है। गेमर्स को इस प्रकार की लोकेशन से बचकर रहना चाहिए और उन POIs पर ड्रॉप करना चाहिए, जो फ्लाइट पाथ से दूर हैं। BGMI गेम में अधिक समय तक बचने से जीतने की संभावना अधिक हो जाती है।

समय पर सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं

सुरक्षित जगह पर न होना प्लेयर्स के लिए एक बड़ी समस्या होती है। इससे गेमर हर सेकंड अपनी हेल्थ खो सकता है और दुश्मन आसानी से उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। विरोधी अक्सर सुरक्षित क्षेत्र के अंत में लाइन में खड़े होते हैं ताकि गेमर्स सर्कल में अपना रास्ता बना सकें। इसलिए गेमर्स को BGMI में मैच के दौरान हमेशा सेफ जोन में रहने की कोशिश करनी चाहिए।

फीइन जोन में छिपे रहने में है फायदा

BGMI मैच में फाइनल जोन एक महत्वपूर्ण फेज है। फाइनल जोन में छिपे रहना गेमर्स के लिए अच्छा है, क्योंकि स्थान का पता लगने से प्रतिद्वंद्वी को पहले हमला करने का फायदा मिल जाता है। प्लेयर को फाइनल जोन में धैर्य रखना होगा और दुश्मन से गलती होने का इंतजार करना चाहिए। इससे उन्हें जीतने में बहुत मदद मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं