मोबाइल गेमिंग इन दिनों काफी जोर पकड़ रहा है। पिछले दशक में जहां PC गेमिंग और कंसोल गेमिंग का दबदबा था, अब मोबाइल गेमिंग लोगों को काफी भा र...
Garena Free Fire
यह Android यूजर्स के लिए सबसे लोकप्रिय गेम में से एक है। इस गेम ने हाल ही में 100 मिलियन डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया है। इस 10 मिनट के गेम-प्ले वाले बैटल रॉयल गेम में एक साथ 50 प्लेयर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। इसमें कई तरह के कॉस्मैटिक आइटम्स मिलते हैं और हथियार से लेकर कैरेक्टर तक कस्टमाइज्ड किए जा सकते हैं। इसमें चार प्लेयर्स का स्क्वॉड क्रिएट करने का विकल्प मिलता है। गेम iOS पर भी उपलब्ध है और गेम प्ले काफी स्मूथ है।
Call of Duty: Mobile
इसे सबसे बड़ा बैटल रॉयल मोबाइल गेम कहा जा सकता है। इसकी वजह यह है कि इसमें बेहतरीन कंटेंट्स दिए गए हैं। साथ ही, गेम के फीचर्स और ग्राफिक्स भी शानदार हैं। इसमें PvP मोड मिलता है, जिसमें एक साथ 100 प्लेयर्स बैटल रॉयल मोड में खेल सकते हैं। यही नहीं, इस बैटल रॉयल गेम में कई तरह के हथियार मिलते हैं, जिसे प्लेयर कस्टमाइज कर सकते हैं। यही नहीं, Call of Duty: Mobile खेलने के दौरान प्लेयर कई तरह के रिवार्ड और कैरेक्टर भी अनलॉक कर सकते हैं। इस गेम को Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है।
PUBG Mobile
PUBG Mobile दुनियाभर में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला मोबाइल गेम है। इस गेम में एक मैच में 100 प्लेयर्स खेल सकते हैं। अन्य बैटल रॉयल गेम की तरह ही इसमें कई तरह के हथियार, गियर, गाड़ियां और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलते हैं। गेम के ग्राफिक्स काफी शानदार हैं। इसे Android और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। यह गेम भारत में पिछले साल बैन किया गया है। इसलिए भारतीय प्लेयर्स इस गेम के भारतीय वर्जन BGMI को खेल सकते हैं।
Fortnite
Epic Games द्वारा बनाया गया यह बैटल रॉयल गेम लॉन्च के दौरान विवादों में रहा था। हालांकि, मोबाइल गेमर्स के लिए इस गेम में अच्छे ग्राफिक्स और गेम मोड्स मिलते हैं। इसका गेम प्ले भी PUBG Mobile, Free Fire एवं अन्य बैटल रॉयल गेम की तरह है, जहां प्लेयर को एक आइलैंड पर प्लेन से उतरना पड़ता है। इसके बाद प्लेयर को हथियार ढूंढ़ना पड़ता है। इस गेम की खास बात यह है कि इसमें PC वर्जन और मोबाइल वर्जन के गेम डेटा को सिंक किया जा सकता है।
BGMI
PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को पिछले महीने Battlegrounds Mobile India के नाम से लॉन्च किया गया है। BGMI और PUBG Mobile का गेम प्ले एक जैसा ही है। साथ ही, इसके ग्राफिक्स भी आपको एक जैसे लगेंगे। यह गेम Android के साथ-साथ iOS यूजर के लिए भी उपलब्ध है। इस गेम में आपको कई तरह के हथियार, गियर और कस्टमाइजेशन विकल्प मिलेंगे। गेम खेलने के लिए प्लेयर्स को कई तरह के मैप मिलेंगे। Krafton के इस बैटल रॉयल मोबाइल गेम में प्लेयर्स एक साथ 100 प्लेयर्स के साथ मैच खेल सकेंगे।





कोई टिप्पणी नहीं