Free Fire में Guild एक महत्वपूर्ण भाग है। इसकी मदद से प्लेयर्स न सिर्फ अपने दोस्तों से कम्युनिकेट कर सकते हैं, बल्कि Guild टूर्नामेंट में हि...
Free Fire में Guild एक महत्वपूर्ण भाग है। इसकी मदद से प्लेयर्स न सिर्फ अपने दोस्तों से कम्युनिकेट कर सकते हैं, बल्कि Guild टूर्नामेंट में हिस्सा भी ले सकते हैं। प्लेयर्स इसकी मदद से डॉग टैग कमा सकते हैं, जिसका इस्तेमाल विभिन्न आइटम्स को रिडीम करने में किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त प्लेयर्स रोज होने वाले Guild Quest में हिस्सा ले सकते हैं और Guild टोकन हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लेयर्स आकर्षक गिल्ड नेम हासिल कर चाहते हैं। आइए जानते हैं स्टाइलिश गिल्ड नेम हासिल करने का तरीका।
Free Fire में Guilds क्रिएट करने का तरीका
एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेस में मिलने वाले रेगुलर की-बोर्ड पर आपको सिंबल या फॉन्ट्स नहीं मिलते हैं। इसलिए यूजर्स इसके लिए कुछ वेबसाइट्स का सहारा ले सकते हैं। fancytexttool.com, lingojam.com, nickfinder.com जैसी कुछ वेबसाइट्स की मदद से यूजर्स विभिन्न नेम और फॉन्ट जनरेट कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इनमें से किसी एक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- अब अपनी पसंद का नाम एंटर करें और आपको विभिन्न फॉन्ट्स में ऑउटपुट मिलेगा।
- आप अपनी मर्जी से नाम को कस्टमाइज कर सकते हैं और फिर पसंद के आउटपुट को कॉपी कर सकते हैं। अब आपको इन नाम को गिल्ड क्रिएट करते हुए पेस्ट करना होगा या नाम बदलते हुए पेस्ट करना होगा।
कैसे क्रिएट कर सकते हैं गिल्ड ?
- आप गिल्ड के ऑप्शन पर टैप करके इसे क्रिएट कर सकते हैं। यह ऑप्शन आपको स्क्रीन की दाईं ओर मिलेगा।
- अब आपको Create Guild के ऑप्शन पर टैप करना होगा, जिससे प्रक्रिया आगे बढ़े।
- इसके बाद आपको अपनी पसंद का नाम पेस्ट करना होगा, जो ऊपर दिए गए प्रॉसेस से आपने कॉपी किया होगा। टेक्स्ट फिल्ड में यह नाम डालने के बाद आपको अन्य सेटिंग्स पर भी क्लिक करना होगा, जिसमें रीजन, लेवल, रैंक और स्लोगन आदि ऑप्शन होगा।
- सभी डिटेल्स को भरने के बाद आप आपको गोल्ड या डायमंड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
बता दें कि Free Fire में गिल्ड क्रिएट करने के लिए यूजर्स को 5000 गोल्ड या 1000 डायमंड्स का इस्तेमाल करना होगा। फ्री फायर में गिल्ड कुछ और नहीं बल्कि चार प्लेयर्स की एक टीम होती है। प्लेयर्स गिल्ड की मदद से एक दूसरे से कम्युनिकेट कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं