Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

Samsung Galaxy A52s 5G ऑफिशियली हुआ टीज, कीमत के साथ फीचर्स भी लीक

  . Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत भारत में लीक हो गई है। कंपनी ने इस फोन को ऑफिशियली टीज किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही ...

 

.


Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत भारत में लीक हो गई है। कंपनी ने इस फोन को ऑफिशियली टीज किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसे पिछले सप्ताह ही यूके में पेश किया गया है। Samsung के इस अपकमिंग फोन की कीमत के साथ-साथ इसके लॉन्च डेट भी लीक हुई है। भारत में यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया जा सकता है। यूके में इस फोन को केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

Galaxy A52s 5G के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसे साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A52 5G के मुकाबले नए प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 778G के साथ उतारा जाएगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। Galaxy A52 5G की तरह ही फोन में वाटरप्रुफ फीचर दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही, फोन का डिजाइन भी वनिला वेरिएंट की तरह होगा।


Samsung Galaxy A52s 5G Price in India (संभावित)

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, यह फोन 3 सितंबर को भारत में पेश हो सकता है। फोन के बेस 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये होगी। वहीं, इसका टॉप मॉडल 37,499 रुपये में आ सकता है। इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला Realme GT Master Edition, Mi 11X 5G और OnePlus Nord 2 जैसे फोन के साथ होगा। यूके में इसे Awesome Black, Awesome White, Awesome Violet और Awesome Mint कलर में पेश किया गया है।


फीचर्स


भारत में लॉन्च होने वाले Samsung Galaxy A52s के फीचर्स भी यूके में पेश हुए वेरिएंट की तरह होगा। यह फोन 6.5 इंच के Full HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm के लेटेस्ट 5G प्रोसेसर Snapdragon 778G के साथ आएगा। इसमें 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। फोन Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 के साथ आ सकता है।

Galaxy A52s 5G के कैमरे की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। इसके अलावा फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड, 5MP का मैक्रो और 5MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं