Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

Samsung Galaxy M52 5G के सभी स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy M32 5G  को हाल ही में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर लिस्ट किया गया है। जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्म...







Samsung Galaxy M32 5G को हाल ही में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर लिस्ट किया गया है। जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बाद Galaxy M सीरीज के एक और फोन Galaxy M52 5G के बारे में जानकारी सामने आई है। यह फोन हाल ही में पेश हुए Realme GT Master Edition में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 778G के साथ आएगा।


टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने फोन के बारे में जानकारी लीक है। टिप्स्टर के मुताबिक, यह फोन बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में पंच-होल डिजाइन दिया जाएगा। इसे दो RAM ऑप्शन- 6GB RAM और 8GB RAM के साथ पेश किया जाएगा। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो Galaxy M51 की तरह ही इसमें भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का हो सकता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला सेंसर मिलेगा। 

फोन के अन्य तीन रियर कैमरों की बात करें तो इसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलेगा। इसमें f/2.2 अपर्चर वाला सेंसर मिलेगा। वहीं, फोन में 5MP का डेप्थ और 5MP का ही मैक्रो सेंसर मिल सकता है। फोन के डेप्थ कैमरे में f/2.4 अपर्चर वाला सेंसर मिल सकता है। इस फोन के कुछ रेंडर भी सामने आए हैं। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy M52 5G में Android 11 के साथ One UI 3.1 कस्टमाइज्ड स्कीन मिलेगा।


Samsung Galaxy A52s

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने यूके में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ हाल ही में Galaxy A52s 5G को पेश किया है। इस फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है। अन्य तीन कैमरे 12MP, 5MP और 5MP के हैं। इस स्मार्टफोन को भी जल्द भारतीय बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन के भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

कोई टिप्पणी नहीं