Free Fire के अपकमिंग अपडेट को लेकर एक्साइटमेंट अपनी ऊंचाई पर है। इसकी एक वजह हाल में OB30 Advance Server के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होना है। बत...
Free Fire के अपकमिंग अपडेट को लेकर एक्साइटमेंट अपनी ऊंचाई पर है। इसकी एक वजह हाल में OB30 Advance Server के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होना है। बता दें कि एडवांस सर्वस एक टेस्ट सर्वर होता है, जिसे मुख्य अपडेट से कुछ दिनों पहले जारी किया जाता है। जिन प्लेयर्स को इनका एक्सेस मिलता है, वह नए फीचर्स को ट्राई कर सकते हैं। यह फीचर्स नए अपडेट के साथ फ्री फायर में जुड़ जाएगा। ध्यान दें कि Free Fire Advance Server का एक्सेस सभी प्लेयर्स को नहीं मिलता है। यह लिमिटेड स्लॉट के साथ आता है।
Free Fire Advance Server के लिए क्या है एडवांस कोड ?
जिन प्लेयर्स ने Free Fire Advance Server के लिए रजिस्टर किया है, उनमें से कुछ को एक्टिवेशन कोड मिलेगा। इस कोड का इस्तेमाल सर्वर एक्सेस करने के लिए किया जाता है। बता दें कि एक्टिवेशन को कोड को सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे ही प्लेयर्स Free Fire Advance Server को पहली बार ओपन करेंगे, उन्हें एक्टिवेशन कोड एंटर करना होगा।
एक्टिवेशन कोड पाने का कोई दूसरा तरीका नहीं है। गौरतलब है कि रजिस्ट्रेशन करने का यह मतलब नहीं है कि आपको एक्टिवेशन कोड मिलेगा ही। दरअसल, एक्टिवेशन कोड के लिए सीमित स्लॉट होते हैं और यह सभी को नहीं मिलता है।
क्या है रजिस्ट्रेशन का तरीका ?
आइए जानते हैं आप Free Fire OB30 Advance Server के लिए कैसे रजिस्टर कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको Free Fire Advance Server की आधिकारिक वेबसाइट https://ff-advance.ff.garena.com/ पर जाना होगा।
यहां आप Login Facebook के विकल्प पर क्लिक करना होगा और इसके बाद आपक लॉगइन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
आपके सामने स्क्रीन पर एक फॉर्म नजर आएगा, जिसमें प्लेयर्स को विभिन्न डिटेल्स भरनी होंगी।
फॉर्म में दी गई सभी जानकारी को भरने के बाद आपको Join Now बटन पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस तरह से पूरी हो चुकी है और आपका एप्लिकेशन रिव्यू के लिए गरीना को भेज दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं