Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

Realme Pad होगा बहुत हल्का और पतला टैबलेट, मिलेगा सिगंल रियर कैमरा

  Image: Realme India Realme अपने पहले टैबलेट को जल्द ही पेश करने वाली है। 9 सितंबर को इसे Realme 8i और Realme 8s के साथ लॉन्च किया जाएगा।...

 

Image: Realme India


Realme अपने पहले टैबलेट को जल्द ही पेश करने वाली है। 9 सितंबर को इसे Realme 8i और Realme 8s के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग टैबलेट का लैंडिंग पेज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर पिछले सप्ताह ही लाइव हो गया था। 

लिस्टिंग में बताया गया है कि यह स्लिम डिजाइन वाला और लाइटवेट डिवाइस होगा। अपडेटिंग लैंडिंग पेज से टैबलेट के फ्रंट और बैक की डिजाइन का भी पता चल गया है, जिससे इसमें मिलने वाले कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल गई है। 


Realme Pad Design

कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Realme Pad में 2000×1200 पिक्सल वाला 10.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन के चारों तरफ मोटा बेजल देखने को मिलेगा। इसके डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 82.5 प्रतिशत हो सकता है। वहीं, कुछ दिनों पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपनी के अपकमिंग पहले टैबलेट में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, Flipkart Listing में इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

टैबलेट की रियर डिजाइन से पता चलता है कि Realme Pad सिंगल कैमरा सपोर्ट के साथ आएगा। यह एक अल्ट्रा थिन डिवाइस होगा, जिसका साइज 6.9mm होगा। पिछली कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह डिवाइस Gold के साथ-साथ Grey कलर ऑप्शन में भी आ सकता है।

Realme Pad Expected Specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme Pad में 10.4 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें Helio G80 चिपसेट मिल सकता है। कंपनी के पहले टैबलेट में 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा इस डिवाइस में 7,100mAh की बैटरी दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8MP का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा, ऑटोफोक्स इनेबल्ड 8MP का रियर कैमरा दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें क्वॉड स्पीकर, DTS HD, Hi Res-Audio सपोर्ट, WiFi और LTE मिलेगा। कंपनी इसके कई सारे वेरिएंट पेश कर सकती है। आगे आने वाले समय में इसके बारे में अधिक जानकारियां मिलने की उम्मीद है। सटीक कीमत का पता तो लॉन्चिंग के समय ही चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं