Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

WhatsApp: बिना ग्रुप बनाए भी एक साथ कई सारे लोगों को भेज सकते हैं मैसेज, जानें कैसे

  WhatsApp लोगों को एक दूसरे से जुड़े रहने के लिए कई सारे फीचर्स ऑफर करता है। इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में पेमेंट करने से लेकर वीडिय...

 



WhatsApp लोगों को एक दूसरे से जुड़े रहने के लिए कई सारे फीचर्स ऑफर करता है। इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में पेमेंट करने से लेकर वीडियो कॉल करने तक, कई चीजों के लिए ढे़रों फीचर्स मिलते हैं। वे कई ग्रुप्स में शामिल हो सकते हैं। 

साथ में बहुत सारे लोगों को कुछ भी भेजने के लिए ग्रुप अच्छा तरीका है। आप कितने भी लोगों को एक साथ मिलाकर एक ग्रुप बना सकते हैं और उसमें कुछ भी सकते हैं। हालांकि, बहुत सारे ग्रुप होना भी लोगों के लिए समस्या का कारण बन जाता है। उनमें मैसेज आने पर लोगों को दिक्कत होती है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ ऐसे लोगों को एक ही मैसेज भेजना होता है, जो किसी ग्रुप में शामिल नहीं हैं। ऐसे में आप एक और नया ग्रुप बनाने से बचते हैं।


इस स्थिति में आपको WhatsApp के Broadcast फीचर का यूज करना चाहिए। इससे आप बिना ग्रुप बनाए भी एक साथ बहुत सारे लोगों को एक ही चीज भेज सकते हैं। यह तब बहुत काम आता है, जब दिवाली या होली पर आप सभी लोगों को स्कीटर या फोटो भेजकर व्हाटस्ऐप से विश करने की सोचते हैं। यदि आपको व्हाट्सऐप के इस फीचर के बारे में नहीं पता है तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसे यूज करने के लिए स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस दिया गया है। 


WhatsApp Broadcast Feature

WhatsApp Broadcast List फीचर यूजर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में एक साथ कई सारे लोगों को एक ही मैसेज भेजने की सुविधा देता है। वे एक बार Broadcast List बनाकर सेव कर सकते हैं और कभी भी उसमें कुछ भी भेज सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि आप 256 लोगों के साथ Broadcast List बना सकते हैं।

इस फीचर का कैसे करें उपयोग?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करना होगा।
  • अब सबसे ऊपर राइट साइड में बने तीन बिंदुओं के पास दिए गए सर्च बार पर क्लिक करें।
  • फिर आप चाहें तो उन कॉन्टैक्ट को सर्च कर सकते हैं, जिन्हें लिस्ट में शामिल करना है। या फिर आप सीधा कॉन्टैक्ट लिस्ट पर जाकर एक साथ कई सारे कॉन्टैक्ट सिलेक्ट कर सकते हैं।
  • कॉन्टैक्ट सिल्केट करने पर आपको दो ऑप्शन New Broadcast और New Group मिलेंगे।
  • New Broadcast पर क्लिक करते ही लिस्ट बन जाएगी।

अब भेजा गया मैसेज इसमें शामिल सभी लोगों के पास एक बार में पहुंच जाएगा। उनको यह मैसेज साधारण मैसेज की तरह ही मिलेगा। उनके रिप्लाई करने पर आपके चैट सेक्शन में वह साधारण मैसेज के तौर पर ही आएगा। आप Broadcast लिस्ट को ऐडिट भी कर सकते हैं। किसी भी नए व्यक्ति को उसमें जोड़ भी सकते हैं और डिलीट भी कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं