Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

Windows 11: कैसे बदलें फॉन्ट साइज और थीम? जानें टचपैड ऑफ करने समेत कई चीजों की ट्रिक

  Window 11 जल्द ही लोगों के लिए उपलब्ध होने वाली है। हाल ही में Microsoft ने Windows 11 की रिलीज डेट की घोषणा की है। इसे 5 अक्टूबर को लॉन्च...

 



Window 11 जल्द ही लोगों के लिए उपलब्ध होने वाली है। हाल ही में Microsoft ने Windows 11 की रिलीज डेट की घोषणा की है। इसे 5 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। नेक्स्ट जेनरेशन की विडोंज का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें कई सारे नई चीजें देखने को मिलेंगी। आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही इसके बारे में काफी चर्चा हो रही है। साथ ही इसमें कौन सा फीचर कैसे काम करेगी, इसकी जानकारी भी सामने आ रही है।

अगर आप भी Windows 11 के लिए उत्सुक हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। हमने यहां पर इस पर थीम चेंज करने, बैटरी सेवर मोड ऑन करने, फॉन्ट साइज चेंज करने करने समेत कई सारी चीजों के बारे में बताया है। इसे जानने से Windows 11 के आते ही आप उसका आसानी से उपयोग कर पाएंगे।


How to change Font Size on Window 11?

  • इसके लिए आपको Windows की सेटिंग ओपन करनी होगी।
  • सेटिंग ओपन करने के लिए टास्कबार पर बने स्टार्ट बटन पर राइट क्लिक करें और सेटिंग सिलेक्ट कर लें। या फिर आप कीबोर्ड पर Windows+i दबाकर भी सेटिंग तक पहुंच सकते हैं।
  • सेटिंग में जाकर Accessibility में जाएं और वहां Text Size पर क्लिक कर दें।
  • यहां पर नीचे दिए गए स्लाइडर को जैसे ही ड्रैग करके आगे बढ़ाएंगे ऊपर परसेंटेज नंबर लिखकर आने लगेगा, जो कि फॉन्ट का बढ़ा हुआ साइज होगा।
  • आप जितना साइज बढ़ाना चाहते हैं, उतना ड्रैग करके बढ़ा लें। फिर Apply पर क्लिक कर दें। अब आपको नया फॉन्ट साइज दिखने लगेगा।

How to Change Theme?

  • इसके लिए सेटिंग में जाएं और Personalization सेक्शन ओपन करें।
  • फिर Select a theme for apply पर जाएं और किसी भी एक थीम पर क्लिक करें।
  • ऐसा करके आप तरह-तरह की थीम बदल सकते हैं।

How to turn on battery Saver Mode?

  • इसके लिए स्क्रीन पर बने बैटरी के आइकन पर क्लिक जाएं और Battery Saver Mode पर क्लिक कर दें।
  • अगर आपको क्विक सेटिंग में बैटरी सेवर मोड न दिखाई दे तो मेनु में सबसे नीचे दिए गए पेंसिल आइकन पर क्लिक करें।
  • फिर Add पर क्लिक करके Battery Saver पर क्लिक करें।
  • बाद में इस पर क्लिक करके इसे ऑफ भी किया जा सकता है।

How to Restart?

  • विडोंज 11 में भी रिस्टार्ट करना उतना ही आसान है, जितना कि विंडोज 10 में है।
  • इसके लिए Start बटन पर क्लिक करें।
  • फिर पावर बटन पर क्लिक करें और वहां दिए गए कई ऑप्शन में से Restart का ऑप्शन सिलेक्ट कर लें।

How to turn off touchpad?

  • Touchpad ऑफ करने के लिए ऊपर बताए गए तरीके से सेटिंग ओपन करें।
  • फिर साइडबार में दिए गए Bluetooth and Devices पर जाएं और Touchpad को सिलेक्ट करें।
  • स्क्रॉल डाउन कर नीचे आएं यहां Taps सेक्शन में जाएं। फिर tap with a single finger to single click और उसके नीचे दिए गए दोनों ऑप्शन को अनचैक कर दें।
  • ऐसा करने से टेप टू क्लिक डिसेबल हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं