Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

Xiaomi 11 Lite 5G NE जल्द भारत में होगा लॉन्च, IMEI डेटाबेस में सामने आई जानकारी

  Xiaomi 11 Lite 5G NE को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। इस फोन के बारे में अगस्त की शुरुआत में जानकारियां सामने आई थी। चीनी स्मार्टफोन कंपनी...

 




Xiaomi 11 Lite 5G NE को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। इस फोन के बारे में अगस्त की शुरुआत में जानकारियां सामने आई थी। चीनी स्मार्टफोन कंपनी पहले से ही Mi 11 Lite के 4G और 5G वेरिएंट बाजार में उतार चुकी है। हालांकि, कंपनी ने भारत में केवल Mi 11 Lite 4G पेश किया है। ऐसे में कंपनी इस नए वेरिएंट को खास तौर पर भारतीय बाजार में उतारने की सोच रही है। इसके IMEI डेटाबेस की डिटेल्स टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है।

IMEI डेटाबेस की जानकारी सामने आने से यह तो साफ है कि जल्द ही कंपनी इस फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन को मॉडल नंबर 2109119DI के नाम से सर्टिफाइड किया गया है। साथ ही, इस मॉडल नंबर के फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर पहले ही देखा जा चुका है। 


टिप्स्टर के मुताबिक, Xiaomi Mi 11 Lite 5G SE को नए Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। हाल ही में आए Realme GT Master Edition में यह प्रोसेसर दिया गया है। फोन के मार्केटिंग नाम के पीछे NE को “New Era” के अब्रिवेशन के तौर पर लगाया गया है।

Mi 11 Lite 4G के फीचर्स

जून के महीने में भारत में पेश हुए Mi 11 Lite 4G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.55 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। फोन में OLED पैनल की स्क्रीन है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसके 5G वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 780 प्रोसेसर दिया गया है।

Mi 11 Lite 5G NE के प्रोसेसर के अलावा अन्य फीचर्स Mi 11 Lite के अन्य दोनों फोन की तरह ही हो सकते हैं। भारत में पेश हुए Mi 11 Lite 4G के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। फोन में 5MP का मैक्रो लेंसर और 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। यह फोन 4,250mAh की बैचरी और USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।


कोई टिप्पणी नहीं