Xiaomi आज भारत में कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। कंपनी आज यानी 26 अगस्त, 2021 को भारत में अपने Smarter Living 2022 इवेंट का आयोजन क...
इस इवेंट में नई Mi-Notebook, Mi TV 5X, Mi Smart Band 6, New Router, Shoes और सिक्योरिटी कैमरा शामिल है। नया Mi NoteBook एक प्रीमियम, ऑल-मेटालिक डिजाइन और बैकलिट कीबोर्ड से लैस होगा। Mi TV 5X स्टीरियो स्पीकर के साथ टीज हुआ है। Xiaomi Smarter Living 2022 को कहां देख पाएंगे और इसकी डिटेल यहां बताई गई है।
Xiaomi Smarter Living 2022: How to Watch
Xiaomi Smarter Living 2022 Event आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा। इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग को Xiaomi के सोशल मीडिया YouTube और Twitter चैनल पर देखा जा सकेगा। इस इवेंट में आपको कंपनी के सभी नए प्रोडक्ट की जानकारी मिलेगी।
New Mi Notebook
New Mi Notebook एयरोस्पेस-ग्रेड सीरीज 6 एल्युमिनियम अलॉय बिल्ड और बैकलिट कीबोर्ड के साथ आएगा। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शाओमी दो नई Mi Notebook लॉन्च करेगी, जो Mi Notebook Pro 15 (2021) और Mi Notebook Ultra हो सकती हैं। Mi Notebook Pro 15 (2021) को मार्च में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। यह 120Hz OLED डिस्प्ले, 11th Gen Intel Core प्रोसेसर और Nvidia GeForce ग्राफिक्स के साथ आता है।
Mi TV 5X
हालिया टीजर के अनुसार, यह 40W Dolby Atmos साउंट वाले स्पीरियो स्पीकर से लैस होगा। साथ ही यह स्मार्ट टीवी Dolby Vision और मेटल फिनिश बेजल्स के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन फार-फील्ड माइक्रोफोन का उपयोग करके Google सहायक के लिए स्टैंडअलोन एक्सेस और नए पैचवॉल इंटरफेस मिलने की भी उम्मीद की जा रही है।
Mi Smart Band 6
Xiaomi ने टीज किया है कि Mi स्मार्ट बैंड 6 वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड और नए टच-सपोर्टेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें कई फिटनेस मोड मिलेंगे और यह हार्ट रेट मॉनिटर कर पाएगा। Xiaomi ने इसे चीन में मार्च में लॉन्च किया था। वहां इसकी कीमत CNY 229 (लगभग 2,600 रुपये) है। यह इसके रेगुलर मॉडल की कीमत है। Mi Smart Band 6 में 152×486 पिक्सल वाला 1.56 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 326ppi पिक्सल डेनसिटी और 450 निट्स ऑफ पीक ब्राइटनेस, ब्लूटूथ v5.0, और 125mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 14 दिनों तक चल सकता है।
Mi Notebook, Mi TV 5X और Mi Smart Band 6 के अलावा कंपनी इस इवेंट में नए Mi Router, Shoes और AI-Powered सिक्योरिटी कैमरा भी लॉन्च करेगी। इनके बारे में डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं