Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

Free Fire OB30 Advance Server: जानें रजिस्ट्रेशन डेट, डाउनलोड प्रोसेस और इससे मुफ्त रिवॉर्ड पाने का तरीका

Free Fire के डेवलपर्स अगले अपडेट के लिए तैयार हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एडवांस सर्वर के लिए अब रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अनजान ...



Free Fire के डेवलपर्स अगले अपडेट के लिए तैयार हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एडवांस सर्वर के लिए अब रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अनजान यूजर्स के लिए बता दें कि, यह एक अलग एप्लिकेशन है जो हर बड़े अपडेट से पहले जारी किया जाता है और प्लेयर्स को नई सुविधाओं की टेस्टिंग करने का मौका देता है। 


फ्री फायर में आने वाला अगला एडवांस सर्वर की काफी चर्चाएं हो रही है क्योंकि यूजर्स इसके जरिए फ्री में डायमंड्स पा सकते हैं। दरअसल, यूजर्स को नए सर्वर के कंटेंट का इस्तेमाल करके उसमें बग्स और ग्लीच ढूंढ कर रिपोर्ट करने पर डायमंड पाने का मौका मिलेगा।

Free Fire OB30 Advance Server

लिंक: यूजर्स Free Fire के ऑफिसियल वेबसाइट से Free Fire OB30 Advance Server का रजिस्ट्रेशन लिंक पा सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह वेबसाइट का आधिकारिक लिंक है। 


Free Fire Advance Server के लिए कुछ चुनिंदा प्लेयर्स ही साइन इन कर पाएंगे, इसलिए प्लेयर्स को एक वैलिड एक्टिवेशन कोड डालने की जरूरत होगी। यह सिंगर टाइम यूज वाला एक कोड होगा। प्लेयर्स इसे सिर्फ एडवांस सर्वर वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके इसे पा सकते हैं। हालांकि इस कोड का यह मतलब नहीं है कि आप अब बग्स ढूंढने के लिए एलिजिबल हो गए हैं।

एक्टिवेशन कोड पाने के बाद प्लेयर्स को OB30 Advance Server में रजिस्टर करने के लिए नीचे लिखे प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: आपको सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके साइन-इन करना होगा।

स्टेप 2: वेबपेज पर जाने के बाद आपको फेसबुक के जरिए साइन-इन करना जरूरी होगा।

स्टेप 3: साइन-इन करने के बाद आपको वहां नाम, ईमेल आइडी, फोन नंबर जैसी जानकारियों को भरके अपना एक प्रोफाइल क्रिएट करना होगा।

स्टेप 4: इसके बाद आप Join Now के बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।

डाउनलोड और इंस्टॉल कैसे करें

Free Fire OB30 एडवांस सर्वर 9 सितंबर को उपलब्ध होगा। उसके बाद प्लेयर्स नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करके इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

स्टेप 1: एडवांस सर्वर आने के बाद आप वेबसाइट पर जाएं और उसी फेसबुक आईडी के जरिए साइन-इन करें जिससे आपने रजिस्ट्रेशन के टाइम पर किया था।

स्टेप 2: अब आपको Download APK बटन को क्लिक करना होगा, जिससे आपको एक डाउनलोड फाइल मिलेगी।

स्टेप 3: अब आपको ‘Install from Unknown’ को चालू करना है और फाइल को इंस्टॉल करना है।

स्टेप 4: अब आप Free Fire OB30 Advance Server को खोल सकते हैं और एक्टिवेशन कोड डालकर नए फीचर्स की टेस्टिंग कर सकते हैं।

क्या होगी इसकी टाइमलाइन?

  • 9 सितंबर को इसका सर्वर खुलेगा
  • 9 सितंबर से डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होगा
  • 16 सितंबर को इसका सर्वर बंद हो जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं