Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Header Ad

//

Breaking News:

latest

Samsung Galaxy Tab S7 FE (Wi-Fi) हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक

सैमसंग ने शुक्रवार, 2 सितम्बर 2021 को Samsung Galaxy Tab S7 FE को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। कंपनी इस टैबलेट का Wi-Fi + LTE मॉडल पहले ह...





सैमसंग ने शुक्रवार, 2 सितम्बर 2021 को Samsung Galaxy Tab S7 FE को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। कंपनी इस टैबलेट का Wi-Fi + LTE मॉडल पहले ही लॉन्च कर चुकी थी और अब इसका Wi-Fi मॉडल भी मार्केट में आ गया है, जो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस डिवाइस की हाईलाइट्स में इसकी 10090 mAh बैटरी और 12.4 इंच की स्क्रीन के साथ Snapdragon 778G प्रोसेसर शामिल है, जो LTE मॉडल के Snapdragon 750G चिपसेट से अलग है। आइए इसकी कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डाल लेते हैं.

Samsung Galaxy Tab S7 FE (Wi-Fi) price

सैमसंग का नया टैबलेट इसके Galaxy Tab S7 डिवाइस का फैन एडिशन (FE) वेरिएंट है। यह एक सिंगल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल में आता है। इसकी कीमत 41,999 रुपये है। यह मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर, मिस्टिक ग्रीन और मिस्टिक पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। सैमसंग इस डिवाइस के साथ में S-Pen डब्बे में ही दे रहा है।


Samsung Galaxy Tab S7 FE अमेजन और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है। इन साइट्स पर नए टैबलेट की खरीद पर बैंक ऑफर भी चल रहे हैं। HDFC बैंक के कार्ड के इस्तेमाल पर Galaxy Tab S7 FE पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस पर EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद हैं।



कोई टिप्पणी नहीं